Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC Test Ranking में पुजारा और बुमराह ने लंबी लगाई छलांग, विराट टॉप पर बरकरार

स्पोर्ट्स डेस्क। एडिलेड ओवल मैदान पर भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हारकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैदान पर भारत ने 15 साल में पहली जीत दर्ज की है और ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता है। यह टेस्ट जीतने के बाद आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी की।

जिसमे कप्तान विराट कोहली शीर्ष स्थान बरकरार है। वहीं भारतीय टीम की दीवार चेतेश्वर पुजारा ने लंबी छलांग लगाते हुए शीर्ष पांच में वापसी की है। पुजारा ने एडिलेड में जीत में अहम भूमिका अदा करते हुए क्रमश: 123 और 71 रन की पारियां खेली थी। वह अब जो रूट और डेविड वॉर्नर को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

दूसरी तरह भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। बुमराह अब आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह ने एडिलेड टेस्ट में कुल 6 विकेट चटकाए थे। वहीं विराट कोहली के अब 920 अंक हैं। विराट और विलियमसन के बीच सात अंकों का अंतर रह गया है। जानकारी में बता दे, केन विलियमसन आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में 900 अंकों का आंकड़ा पार करने वाले न्यूजीलैंड के पहले और विश्व के 32वें क्रिकेटर बने।

यह भी पढ़े:-

B'day special: टूर्नामेंट के दौरान ही पता चला कैंसर है, फिर भी खेलते रहे युवराज सिंह

Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात

गौतम गंभीर के बाद अब ये दिग्गज भी जल्द कर सकते है अपने संन्यास की घोषणा!



Herald