Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC TEST RANKING : ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, पुजारा, बुमराह को रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा

रविवार को ही न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हुई थी. इस सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम ने 1-0 से अपने नाम कर लिया था.

रविवार को ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच भी खत्म हो गया था, जिसे भारतीय टीम ने जीता था. इसी बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने अपनी टेस्ट रैंकिंग को अपडेट किया हैं. अपडेट टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा न्यूजीलैंड और भारत के खिलाड़ियों को ही हुआ है.

बुमराह अपने टेस्ट करियर की बेस्ट रैंकिंग में 

Kohli praises Bumrah's bowling

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अबतक 20 विकेट हासिल कर लिए है. जिसके चलते वह 12 स्थान की लम्बी छलांग लगाकर अपने टेस्ट करियर की बेस्ट रैंकिंग नंबर-16 स्थान पर आ गये है.

मेलबर्न टेस्ट में कुल 9 विकेट हासिल करने वाले पैट कमिंग्स भी 3 स्थान के फायदे के साथ नंबर-3 रैंकिंग में आ गये है. वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट एक स्थान चढ़कर 7वें स्थान में पहुंच गये है.

गेंदबाजो की अपडेट रैंकिंग में अश्विन और जडेजा को एक-एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. जडेजा पांचवे से छठे स्थान पर खिसक गये है. वहीं अश्विन 7वें पायदान से 8वें पायदान में खिसक गये है. नंबर-1 की पोजीशन पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का कब्ज़ा बरक़रार है.

बल्लेबाजों की रैंकिंग में पुजारा को फायदा 

बल्लेबाजों की रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा को फायदा हुआ है. पुजारा दो स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान से चौथे स्थान में पहुंच गये है. रोहित शर्मा 11 स्थान की छलांग लगाकर 44वें पायदान पर पहुंच गये है. वहीं ऋषभ पंत को भी 10 स्थान का फायदा हुआ है और वह 38वें पायदान पर पहुंच गये है. टॉप पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 931 रेटिंग पॉइंट्स के साथ बने हुए है.

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 विराट कोहली 931
2. केन विलियमसन 897
3. स्टीवन स्मिथ 883
4. चेतेश्वर पुजारा 834
5. जो रूट 807
6. डेविड वार्नर 780
7. हेनरी निकोलस 763
8. डीन एल्गर 728
9. दिमुथ करुणारत्ने 715
10. अजहर अली 697

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 टेस्ट गेंदबाजो की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. कगिसो रबाडा 880
2. जेम्स एंडरसन 874
3. पैट कमिंग्स 836
4. वर्नोन फिलेंडर 817
5. मोहम्मद अब्बास 813
6. रविन्द्र जडेजा 796
7. ट्रेंट बोल्ट 771
8. रविचंद्रन अश्विन 770
9. टिम साउदी 767
10. जेसन होल्डर 751

यहाँ देखे अपडेट टेस्ट ऑलराउंडर की टॉप-5 रैंकिंग 

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. शाकिब अल हसन 415
2. जेसन होल्डर 365
3. रविन्द्र जडेजा 364
4. वर्नोन फिलेंडर 362
5 बेन स्टोक्स 342

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ICC TEST RANKING : ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, पुजारा, बुमराह को रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा appeared first on SportzWiki Hindi.