स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर विकेट लेने के बाद गेंदबाज को आपने अलग अलग अंदाज़ में जश्न मनाते हुए तो काफी देखा होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गेंदबाज़ के बारे में बताने जा रहे है जो विकेट लेने के बाद अपना मुँह छुपा लेता है। जी हाँ, यह गेंदबाज अपने अनोखे जश्न की वजह से इन दिनों खास चर्चा में बना हुआ है।
यह गेंदबाज़ साउथ अफ्रीका के चाइनामैन तबरेज शम्सी है। आईपीएल, कैरेबियन प्रीमियर लीग समेत दुनिया भर के कई टूर्नामेंट में यह गेंदबाज़ खेल चुका है। शम्सी विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज़ में जश्न मनाता है। शम्सी अपने मुँह पर एक मास्क पहन लेता है। शम्सी के जश्न पर आईसीसी ने एक्शन लेते हुए उसे बैन कर दिया।
Hahahaha it's the #MaskedMagician Celebration @jpduminy21 @MSL_T20 #Celebrations #GoodTimes #JustForFun @ICC pic.twitter.com/pizqFEkxQM
— Tabraiz Shamsi (@shamsi90) December 6, 2018
दरअसल, शम्सी ने दक्षिण अफ्रीका में चल रही टी-20 लीग में पार्ल रॉक्स के लिए खेलते हुए एक बल्लेबाज को आउट करने के बाद अपने मुंह पर मास्क पहन लिया और अपने अंदाज में जश्न मनाने लगता है। वहीं आईसीसी ने शम्सी को यह जानकारी दी कि इस तरह का जश्न क्रिकेट के मैदान पर वैध नहीं है। वहीं बैन लगने के बाद निराश शम्सी ने कहा कि, 'मैच में एक गेंदबाज पर काफी दबाव होता है। मैं अपने जश्न से दबाव कम करने का प्रयास करता हूं।'
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS 1st TEST: टीम की लाज बचाते हुए पुजारा ने लगाया शानदार शतक, पहले दिन का खेल खत्म
गंभीर की नजर में धोनी, विराट या गांगुली नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी है सर्वश्रेष्ठ कप्तान
हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब
Herald