Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध, ICC ने किया निलंबित

दुबई
 श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय को अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को यह घोषणा की। श्रीलंका में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने पहले क्रिकेट टेस्ट के दौरान संदिग्ध एक्शन के लिए धनंजय की शिकायत की गई थी। इंग्लैंड ने यह मैच 211 रन से जीतने के बाद श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया था।

इस ऑफ स्पिनर के गेंदबाजी एक्शन का 23 नवंबर को ब्रिसबेन में स्वतंत्र आकलन हुआ जिसमें खुलासा हुआ कि उनकी गेंदबाजी नियमों के अनुकूल नहीं है। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आज घोषणा करता है कि स्वतंत्र आकलन में श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया गया और उन्हें तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित किया जाता है।’ धनंजय का यह निलंबन सभी राष्ट्रीय क्रिकेट संघों के घरेलू मैचों में भी लागू होगा। वह हालांकि श्रीलंका क्रिकेट की स्वीकृति से श्रीलंका में घरेलू मैचों में खेल सकते हैं।