Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए इस गेंदबाज को ICC ने किया "बैन"

स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बार फिर गेंदबाजी एक्शन पर कड़ा एक्शन लेते हुए श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय को बैन कर दिया। अकिला धनंजय को अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित किया गया है। ICC ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

आपको बता दें, श्रीलंका में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने पहले क्रिकेट टेस्ट के दौरान संदिग्ध एक्शन के लिए धनंजय की ICC से शिकायत की गई थी। वहीं ICC ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए धनंजय को अवैध गेंदबाजी के लिए बैन कर दिया। जानकारी में बता दें, श्रीलंका में इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

ICC ने अपने बयान में कहा, ;अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आज घोषणा करता है कि स्वतंत्र आकलन में श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया गया और उन्हें तुरंत प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित किया जाता है।

यह भी पढ़े:-

विराट ने शादी की पहली सालगिरा पर किया खुलासा, अनुष्का के आने पर इतनी बदल गई लाइफ​

एडिलेड टेस्ट: भारत के विनिंग कैच पर संदेह, ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने खड़ा किया विवाद

गौतम गंभीर के बाद अब ये दिग्गज भी जल्द कर सकते है अपने संन्यास की घोषणा!



Herald