खेल डेस्क। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को उनके शानदार क्रिकेट करियर का इनाम मिला है। कंगारू टीम के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग को आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज और आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल ग्लेन मैकग्रा ने रिकी पोंटिंग को स्मृति चिन्ह के तौर पर कैप सौंपी।
मयंक ने डेब्यू मैच ही तोड़ डाला लिटिल मास्टर का ये बड़ा रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे रिकॉर्ड जानकर
दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल पोंटिंग को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच के चाय काल के विश्राम के दौरान स्मृति चिन्ह के तौर पर कैप प्रदान की गई।
इस बल्लेबाज के बतौर ओपनर मैदान पर उतरते ही टूट जाएगा 45 साल पुराना रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और इंग्लैंड की महिला विकटकीपर बल्लेबाज क्लेरी टेलर के साथ इसी साल जुलाई में आयोजित आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के दौरान आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की गई थी।रिकी पोंटिंग ने आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम होने पर खुश व्यक्त करते हुए कहा कि यह अद्भुत अहसास है।
ऐसा करना भारतीय कप्तान विराट को पड़ा भारी, यूं हुए ट्रोल
गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोंटिंग ने साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अपने क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने 168 टेस्ट मैचों में 13,378 रन और 375 वनडे में 13,704 रन बनाए। पोंटिंग ने 17टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों मे भी 401 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 41 और वनडे में 30 शतक भी लगाए हैं।