Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: पहले टेस्ट के लिए भारत ने चुने ये 12 खिलाड़ी

 
एडिलेड 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए भारत ने अपने 12 खिलाड़ी चुन लिये हैं. सीरीज की शुरुआत एडिलेड टेस्ट से होगी, जहां 6 दिसंबर से मुकाबला होगा.

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीम इंडिया के 12 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं-

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, मो. शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह.
 
भारत के तेत आक्रमण संभालने का जिम्मा मो. शमी, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह पर होगा. भुवनेश्वर कुमार को स्थान नहीं दिया गया है. उमेश यादव भी बाहर बैठेंगे. उधर, स्पिन विभाग आर. अश्विन के पास होगा. उनके जोड़ीदार रवींद्र जडेजा को नहीं चुना गया है. चाइनामैन कुलदीप यादव फिलहाल 12 खिलाड़ियों में नहीं हैं. हनुमा विहारी अपने ऑफ स्पिन से कप्तान के काम आएंगे.

उधर, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के लिए अपने 11 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है. मार्कस हैरिस एडिलेड में टेस्ट पदार्पण करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के 11 खिलाड़ी: मार्कस हैरिस, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कॉम्ब, ट्रैविस हेड, टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड.