Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीता दूसरा टेस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते भारतीय टीम मात्र 140 रन पर ही ढेर हो गई। अब चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 326 रन पर बनाये थे। इसके बाद भारत की पहली पारी 283 रन पर सिमट गई। पहली के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 43 रनों की बढ़त मिली।

वहीं दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के आगे 243 रनों पर सिमट गई। मोहम्मद शमी ने छह विकेट अपने नाम किये। शमी के अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन और इशांत शर्मा को 1 विकेट मिला। जिसके बाद चौथे दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए इसी दिन भारतीय टीम ने 112 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। पांचवे दिन 112 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम 140 रन पर ही सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और नाथन ल्योन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किये। वहीं पैट कम्मिंस और जोश हैलीवूड ने दो-दो विकेट लिए। अब चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus : खराब प्रदर्शन की वजह से खतरे में पड़ सकता है इस खिलाड़ी का करियर

Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात

Ind vs Aus : भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी



Herald