स्पोर्ट्स डेस्क। एडिलेड ओवल मैदान पर भारत ने अपने 12वें टेस्ट मैच में 15 साल में पहली जीत दर्ज है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने आखिरी और पाँचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हारकर 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें भारत के 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 291 रन पर सिमट गई।
THAT IS IT! #TeamIndia has done it! Another glorious chapter added to our love affair with Adelaide. Got close in the end, but India win by 31 runs and lead the series 1-0 #AUSvIND pic.twitter.com/hmW1Lla2q8
— BCCI (@BCCI) December 10, 2018
बता दें, भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी पहली पारी में 250 रनों बनाये थे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 235 रनों पर सिमट कर 15 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत ने थोड़ा दम दिखाया और 307 रन पर सिमट गई। इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रनों का लख्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 291 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 31 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत की तरफ से मुहम्मद शमी, रविचंद्रन आश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं इशांत शर्मा को एक विकेट मिला।
आपको जानकारी में बता दें, भारतीय टीम ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीता है। आखिरी बार भारत ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज की थी। एडिलेड ओवल की बात करें, तो सौरव गांगुली की अगुआई में दिसंबर 2003 में टीम ने यहां जीत दर्ज की थी। जब पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने भारत को 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।
यह भी पढ़े:-
गौतम गंभीर के बाद अब ये दिग्गज भी जल्द कर सकते है अपने संन्यास की घोषणा!
विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाता है ये खिलाड़ी, ICC ने किया 'बैन'
गौतम गंभीर के बाद अब ये दिग्गज भी जल्द कर सकते है अपने संन्यास की घोषणा!
Herald