Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS 1st TEST: टेस्ट मैच के पहले ही दिन रोहित शर्मा ने बनाया ये जबरदस्त रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन ये फैसला विराट के लिए गलत साबित हुआ और भारत के पहले ही दिन गुरुवार को चाय तक भारत ने छह विकेट 143 रन पर गंवा दिए। फिल्हाल अभी पुजारा और रविचन्द्रन अश्विन मैदान पर मौजूद है। लेकिन आज काफी समय में बाद रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह मिली पर वह बड़ी पारी नही खेल पाए लेकिन उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया है।

बताया जा रहा है की आज रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 61 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। साथ नही उन्होंने ने इस पारी में दो चौके और तीन शानदार छक्के भी जड़े। इसके साथ ही उन्होंने ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया। रोहित शर्मा ने आज दूसरा छक्का लगाते ही वह इस साल सभी फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। आपको बता दे की रोहित शर्मा ने साल 2017 में 65 छक्के लगाए थे जबकि 2018 में वह अभी तक टेस्ट में 74 छक्के लगा चुके है।

साथ ही आपको बता दे की रोहित और हनुमा विहारी में से आज रोहित को मौका दिया और उन्होंने इस सुनहरे मौके को गंवा दिया। सभी को उम्मीद थी की वह एक अच्छी पारी खेलगे लेकिन उन्होंने जल्दी ही अपना विकेट गंवा कर सभी को निराश कर दिया।

और ये भी पढ़े:

IND vs AUS 1st TEST: पहले दिन ही भारत की हालत हुई खराब, लंच तक 4 खिलाड़ी पवेलियन लौटे

Ind vs Aus: कोहली ने कहा टेस्ट सीरीज में टीम को इस खिलाड़ी की कमी होगी महसूस



Herald