स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन ये फैसला विराट के लिए गलत साबित हुआ और भारत के पहले ही दिन गुरुवार को चाय तक भारत ने आठ विकेट खोकर 243 रन बना लिए है। इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में अपना शतक पूरा किया है।
भारत की 'दीवार' कहे जाने वाले खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में 231 गेंदों का सामना करते हुए अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक लगाया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में ये चेतेश्वर पुजारा का पहला शतक है। इस समय भारत का स्कोर 8 विकेट पर 244 रन है। अभी चेतेश्वर पुजारा (117) और मोहम्मद शमी (6) मैदान पर मौजूद है। आपको बता दे की एक समय भारत का स्कोर 11 ओवर में तीन विकेट पर 19 रन था। भारत ने लंच तक चार विकेट 56 रन पर गंवा दिए थे।
साथ ही आज काफी समय में बाद रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह मिली पर वह बड़ी पारी नही खेल पाए। भारतीय टीम में रोहित शर्मा और हनुमा विहारी में से आज रोहित को मौका दिया और उन्होंने इस सुनहरे मौके को गंवा दिया। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली भी आज बड़ी पारी नही खेल पाए।
और ये भी पढ़े:
पहले टी20 विश्व का कप हिरो बना था ये गरीबी भारतीय खिलाड़ी
IND vs AUS 1st TEST: टेस्ट मैच के पहले ही दिन रोहित शर्मा ने बनाया ये जबरदस्त रिकॉर्ड
Herald