Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus:  विराट कोहली ने लगाया अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे और दूसरे दिन 326 रन पर ऑलआउट हो गई। साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत तो ठीक नही हुई लेकिन अब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने टीम को अच्छी शुरूआत दी साथ ही कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया है।

विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। साथ ही कोहली ने इस अर्धशतक को लगाने के लिए केवल 109 गेंदों का सामना किया। अजिंक्य रहाणे ने उनका साथ दे रहें है और वह इस समय 38 रन बनाकर मैदान पर है। भारत की शुरुआत अच्छी नही रही और केवल दो विकेट मात्र आठ रन के टीम स्कोर पर गिरा दिए। साथ ही पुजारा से अच्छी पारी की उम्मीद थी जों वह कर नही कर पाये और आज केवल 24 रन पर आउट हो गए।

साथ ही वहीं भारतीय टीम की तरफ से ईशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी ने 2-2 विकेट मिले। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। इसके बाद ट्रेविस हेड ने 58 और एरॉन फिंच ने 50 रन का अहम योगदान दिया।

और ये भी पढ़े:

शादी के बंधन में बधे साइना और कश्यप, इंस्टाग्राम पर की फोटो शेयर

IND vs AUS, 2nd Test, Day 2: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 326 रन पर सिमटी, ईशांत ने लिए 4 विकेट



Herald