स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट का आज तीसरे दिन खत्म हुआ। साथ ही भारत ने पहले ऑस्ट्रेलिया को 151 रन ऑल आउट कर अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने मैदान में उतरी लेकिन भारत की शुरुआत बेहद ही ख़राब दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए है। लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया से अच्छी बढ़त बना ली। इस मैदान में हर खिलाड़ी द्वारा कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बनाया जा रहा है और ऐसा ही आज भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने किया।
भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज शानदार प्रदर्शन टेस्ट मैच की पहली पारी में छह महत्वपूर्ण विकेट लिए। साथ ही बुमराह ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज किया बताया जा रहा है कि बुमराह द्वारा ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड का विकेट लेते ही उन्होंने 21साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा आपको बता दे की मेलबर्न में छह विकेट लेकर बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा तीसरी किया जब उन्होंने एक पारी में पांच बल्लेबाज़ों का शिकार किया।
बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए है उन्होंने जसप्रीत बुमराह ने कैलेंडर वर्ष में शॉन मार्श के रूप में अपना 41वां विकेट लिया। साथ ही अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया जसप्रीत बुमराह ने स्पिनर दिलीप दोशी का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। आपको बता दे की जसप्रीत बुमराह से पहले दोशी ने नाम कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड था 1979 में टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले कैलेंडर वर्ष में 40 विकेट झटके थे।
Herald