Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus मेलबर्न टेस्ट: भारत ने पहले दिन दो विकेट पर बनाए 215, मयंक-पुजारा चमके

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में पहले दिन भारतीय पारी की शुरुआत मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 215 बना लिए है। क्रीज़ पर चेतेश्वर पुजारा 68 और विराट कोहली 47 रन बनाकर खेल रहे है।

आपको बता दें, डेब्यू टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने भारतीय पारी की शानदार शुरुआत की और 76 रनो की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 161 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाये। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी मयंक का साथ दिया और उन्होंने पहले दिन 68 रन बनाये। कप्तान विराट कोहली अपने अर्धशतक से मात्र तीन रन दूर है।

बॉक्सिंग-डे में भारत का इतिहास
बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारतीय टीम के इतिहास की बात करें तो पांच बार हार मिली है, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में विराट सेना यह मैच जीतने उतरी है। भारतीय टीम ने आखिरी बार बॉक्सिंग-डे टेस्ट साल 2014 में खेला था और वो ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus 3rd Test: डेब्यू टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने तोडा 71 साल पुराना रिकॉर्ड

दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत

IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान



Herald