स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो गया है और ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी की शुरुआत ओपनर बल्लेबाज एरॉन फिंच और मार्कस हैरिस ने काफी शानदार की। भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने एरॉन फिंच (50) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिलाई।
वहीं दूसरे सेशन में तेज़ गेंदबाज उमेश यादव ने उस्मान ख्वाजा (5) के रूप में भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके थोड़ी देर बाद हनुमा विहारी ने शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे मारकस हैरिस (70) के रूप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया।
बता दें, आलराउंडर हनुमा विहारी और इशांत शर्मा को दो-दो विकेट मिले। वहीं जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव को एक-एक विकेट और मुहम्मद शमी को कोई सफलता नहीं मिली।दूसरी तरह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मारकस हैरिस (70), आरोन फिंच (50) और ट्राविस हेड (58) रनो का अहम योगदान दिया।
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS 2nd Test Live: लंच तक ऑस्ट्रेलिया के बिना विकेट पर 66 रन
Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात
रोहित शर्मा की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है दूसरे टेस्ट में जगह
Herald