स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे और दूसरे दिन 326 रन पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। इसके बाद ट्रेविस हेड ने 58 और एरॉन फिंच ने 50 रन का अहम योगदान दिया। वहीं भारतीय टीम की तरफ से ईशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी ने 2-2 विकेट मिले।
बता दें, सलामी बल्लेबाज़ एरॉन फिंच और मार्कस हैरिस ने पारी की शानदार की थी। मार्कस हैरिस (70) और एरॉन फिंच (50) ने पहले विकेट के लिए 112 रन जोड़े थे। अपने करियर का दूसरा टेस्ट खेल रहे 26 साल के हैरिस ने 70 रन की पारी में 10 चौके जड़े। पारी के सातवें ओवर में हैरिस ने ईशांत शर्मा को दो लगातार चौके मारे थे। वहीं बता दें, हैरिस का यह अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक था।
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS 2nd Test Live: लंच तक ऑस्ट्रेलिया के बिना विकेट पर 66 रन
Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात
रोहित शर्मा की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है दूसरे टेस्ट में जगह
Herald