स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट शुरू हो चुका है। यह पर्थ में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने की और लंच तक 26 ओवरों में बिना विकेट के 66 रन बना लिए है। ओपनर बल्लेबाज एरॉन फिंच (28) मार्कस हैरिस (36) क्रीज पर हैं।
महज दूसरा टेस्ट खेल रहे 26 साल के हैरिस शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे है। उन्होंने 76 गेंदों पर छह चौके के मदद से 36 रन बना लिए है। पारी के सातवें ओवर में हैरिस ने ईशांत शर्मा की गेंद पर दो लगातार चौके जड़े।
Aaron Finch survives a couple of close calls to start Shami's spell! #CloseMatters#AUSvIND | @GilletteAU pic.twitter.com/1ROpS4VRiY
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2018
पारी का 12वां ओवर मोहम्मद शमी लेकर आये। इस ओवर में लगातार दो गेंदों पर एरॉन फिंच बीट हुए। शमी ने उन्हें पहली गेंद पर फिंच को बीट करते हुए एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इस पर कप्तान विराट कोहली ने शमी से बातचीत की और डीआरएस लेने का फैसला लिया। हालांकि, रिव्यू में भी फिंच नॉटआउट रहे। अगली गेंद पर फिंच फिर फिर बीट हुए और शमी ने एलबीडब्ल्यू की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दिया। फिर इसका रिव्यू देखा गया तो फिंच आउट थे।
यह भी पढ़े:-
गावस्कर के बाद अब इस पूर्व क्रिकेटर ने धोनी पर किया हमला, कह दी ये बात
Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात
रोहित शर्मा की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है दूसरे टेस्ट में जगह
Herald