Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS, 2nd Test: कंगारुओं ने विराट ब्रिगेड की तोड़ी कमर, आधी टीम पवेलियन लौटी

स्पोर्ट्स डेस्क। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 326 रन पर बनाये। इसके बाद पहली पारी खेलने उतरी भारतीय टीम 283 रन पर सिमट गई। पहली के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 43 रनों की बढ़त मिली।

दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के आगे 243 रनों पर ढेर हो गई। मोहम्मद शमी ने छह विकेट अपने नाम किये। शमी के अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन और इशांत शर्मा को 1 विकेट मिला। जिसके बाद चौथे दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट सेना आधी पवेलियन लौट गई। चौथे दिन भारतीय टीम 5 विकेट गंवा कर 112 रन बना लिए हैं। हनुमा विहारी (24 रन) और ऋषभ पंत (9 रन) क्रीज पर हैं।

वहीं अब भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 175 रन बनाने की जरूरत है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए पांच विकेटों की दरकार है। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए हैं। मिशेल स्टार्क की झोली में एक विकेट आया है।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus : खराब प्रदर्शन की वजह से खतरे में पड़ सकता है इस खिलाड़ी का करियर

Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात

रोहित शर्मा की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है दूसरे टेस्ट में जगह



Herald