Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus 3rd Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत का स्‍कोर 54/5

स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न के मैदान पर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए है। भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद ही ख़राब रही। हनुमा विहारी 21, चेतेश्वर पुजारा 0, विराट कोहली 0, अजिंक्य रहाणे 1 और रोहित शर्मा 5 रन बनाकर पवेलिन लौटे। लेकिन क्रीज़ पर अभी भी मयंक अग्रवाल (28) रुके हुए है और उनका साथ ऋषभ पंत (6) दे रहे है।

आपको बता दें, तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज़ो ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 151 रन पर ऑल आउट कर दिया है। भारत की तरफ से तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए, जबकि रविंद्र जडेजा को 2, इशांत शर्मा और मुहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 151 रन बना सकी। भारत को पहली पारी के आधार पर 292 रन की लीड मिली और दूसरी पारी के 54 रन के आधार पर कुल लीड 346 रन की हासिल कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कम्मिंस ने चार विकेट लेकर भारतीय टीम के बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी।एक विकेट मिचेल स्टार्स को मिला।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus 3rd Test, Day 3: भारत मजबूत स्थिति में, ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिरे

दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत

Ind vs Aus 3rd Test, Day 3: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रन ऑल आउट, बुमराह ने झटके 6 विकेट



Herald