Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus 3rd Test: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, भारत जीत से 7 विकेट दूर

स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न के मैदान पर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का ऑस्ट्रेलिया की हालत काफी ख़राब है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 399 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है और उसके तीन बल्लेबाज़ पवेलियन भी लौट चुके है। सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच (3), मारकस हैरिस (13) और उस्मान ख्वाजा (33) रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला। फिलहाल शॉन मार्श क्रीज के साथ ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं।

आपको बता दें, भारत ने अपनी पारी सात विकेट पर 443 रन बनाकर समाप्त घोषित की, जिसके जवाब में पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम 151 रन पर सिमट गई। पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने पर भी ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन के लिए भारत ने आमंत्रित नहीं किया और दूसरी पारी खेलने उतर गई। दूसरी पारी में भारत ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 106 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी से 292 रन और दूसरी पारी 106 की लीड मिलने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने कुल 398 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा

ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), एरॉन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लॉयन और जोश हेजलवुड.

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus: कही कोहली ने कर तो नहीं दी ये बड़ी गलती, जिसकी वजह हार सकते है मैच!

दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत

Ind vs Aus 3rd Test, Day 3: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रन ऑल आउट, बुमराह ने झटके 6 विकेट



Herald