Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus 3rd Test: डेब्यू टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने तोडा 71 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में टीम इंडिया पारी की शुरुआत मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी की। लेकिन भारत को पहला झटका हनुमा विहारी (8) के रूप लगा। वहीं अपने डेब्यू टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने शानदार शुरुआत की और 76 रनो की शानदार पारी खेली।

इसी के साथ उन्होंने 71 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 27 साल के मयंक अग्रवाल ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। साल 1947 में यह कारनामा दत्तू फडकर ने 51 रनों पारी खेलकर किया था। अब 71 साल बाद मयंक अग्रवाल ने इतिहास रचा है।आपको जानकारी में बता दें, अपनी 76 रनों की पारी में उन्होंने 161 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्का लगाया।

ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज-
1. मयंक अग्रवाल- 76 रन, मेलबर्न (2018)
2. दत्तू फडकर 51 रन, सिडनी (1947)
3. हृषिकेष कानितकर 45 रन, मेलबर्न (1999)
4. सैयद आबिद अली 33 (पहली पारी), एडिलेड (1967)
5. सैयद आबिद अली 33 (दूसरी पारी), एडिलेड (1967)

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus 3rd Test, Day 1: मयंक ने जड़ा अर्धशतक, स्कोर 85 के पार

दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत

IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान



Herald