स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय पारी की शुरुआत मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी की। लेकिन भारत को पहला जल्दी ही लग गया। हनुमा विहारी 8 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज़ पर मयंक अग्रवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, वो 52 बनाकर चेतेश्वर पुजारा (14) के साथ खेल रहे है।
आपको जानकारी में बता दें, बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के अंतिम 11 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट कर दी। तीसरे टेस्ट ने मयंक अग्रवाल और रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया। वहीं ख़राब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और मुरली विजय को बाहर बैठा दिया गया है। दोनों ही बल्लेबाज़ों ने दो टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन किया जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
लेकिन भारत के लिए एक बुरी खबर ये भी है कि रविचंद्रन अश्विन को तीसरे टेस्ट टीम से शामिल नहीं किया गया। 32 वर्षीय अश्विन के पेट के बाएं हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। वह अब भी ठीक नहीं हुए है। वो पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बने थे।
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी विराट की सेना
दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत
IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान
Herald