स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरा टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 215 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन पुजारा ने अपने करियर का 17वां टेस्ट शतक ठोका। लेकिन शतक लगाने के थोड़ी देर बाद ही 106 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान विराट कोहली 82 रन के बनाकर आउट हुए। अब क्रीज़ पर अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा है और भारत का स्कोर चाय अंतराल तक 4 विकेट पर 346 रन हो गया है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं पहले दिन भारतीय टीम की शानदार शुरुआत हुई। मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने पारी की शुरुआत की। लेकिन हनुमा विहारी ज्यादा देर रुक नहीं पाए और आउट हो गए। वहीं अपने टेस्ट करियर में डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने भारतीय पारी को अनुभवी बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा के साथ संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 76 रन बनाये।
पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा तीसरा सबसे धीमा शतक
चेतेश्वर पुजारा ने 280 गेंदों का सामने करते हुए शतक पूरा किया। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर तीसरा सबसे धीमा शतक है। इस लिस्ट में पहला नंबर टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री का नाम है, शास्त्री ने साल 1992 में सिडनी में 307 गेंद खेलकर अपना शतक पूरा किया था। इसके बाद सुनील गावस्कर ने 286 गेंद पर शतक पूरा किया था।
यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus 3rd Test: डेब्यू टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने तोडा 71 साल पुराना रिकॉर्ड
दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत
IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान
Herald