Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus 3rd Test, Day 3: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रन आल आउट, बुमराह ने झटके 6 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न के मैदान पर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 151 रन पर ऑल आउट कर दिया है। भारत की तरफ से तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी। बुमराह के अलावा रविंद्र जडेजा ने 2, इशांत शर्मा को एक विकेट लिया।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज़ 25 से ज्यादा रन नहीं बना सका। एक नजर डाले तो मार्कस हर्रिस 22, आरोन फिंच 8, उस्मान ख्वाजा 21, शॉन मार्श 19, ट्रेविस हेड 20, मिचेल मार्श 9 , कप्तान टिम पैन 22 , पैट कम्मिंस 17, नाथन ल्योन 0, जोश हैलीवूड 0 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

आपको बता दें, तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर पारी घोषित की थी। पहली पारी में भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने शतकीय (106) पारी खेली, जबकि कप्तान विराट कोहली ने 82, मयंक अग्रवाल ने 76, रहाणे 34 , ऋषभ पंत 39 और रविंद्र जडेजा 4 और रोहित शर्मा नाबाद 63 रन बनाकर लौटे।

वहीं भारत ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है। हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की है।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus 3rd Test, Day 3: भारत मजबूत स्थिति में, ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिरे

दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत

IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान



Herald