स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न के मैदान पर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन हो गए हैं। तीसरे दिन भारत ने पहले ही सेशन में 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी।
आपको बता दें, भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर पारी घोषित की थी। पहली पारी में भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने शतकीय (106) पारी खेली, जबकि कप्तान विराट कोहली ने 82, मयंक अग्रवाल ने 76, रहाणे 34 , ऋषभ पंत 39 और रविंद्र जडेजा 4 और रोहित शर्मा नाबाद 63 रन बनाकर लौटे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कमिंस ने 3 और स्टार्क ने 2 विकेट अपने नाम किये।
वहीं भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन, रविंद्र जडेजा ने 2, इशांत शर्मा को एक विकेट मिला। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज़ 25 से ज्यादा रन नहीं बना सका। एक नजर डाले तो मार्कस हर्रिस 22, आरोन फिंच 8, उस्मान ख्वाजा 21, शॉन मार्श 19, ट्रेविस हेड 20, मिचेल मार्श 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं अब क्रीज़ पर कप्तान टिम पैन 12 और पैट कम्मिंस 2 रन बनाकर खेल रहे है।
यह भी पढ़े:-
क्रिकेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया के ये 5 रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन!
दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत
IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान
Herald