स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में पहले दिन भारत के लिए ज्यादा अच्दा नहीं गया लेकिन दुसरे दिन भारत ने लंच के बाद तक आॅस्ट्रेलिया को तीसरा झटका देकर दूसरे दिन के खेल को रोचक बना दिया है। पहले मैच की पहली पारी में भारत 250 रनों पर ढेर हो गई थी लेकिन भारत की नई दिवार यानी पुजारा ने शानदार शतक लगाकर भारत की लाज बचाने का काम किया है। दूसरे दिन के लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 87/4 रन बना लिए है और पीटर हैंडस्कॉम्ब (21) रन बनाकर क्रीज पर हैं।
अश्विन ने आॅस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है और इस गेंदबाजी को देखकर लगता है की अश्विन आॅस्ट्रलिया के बड़ा खतरा बन सकते हैं। अगर दूसरे दिन का खेल खत्म होने के साथ भारत आस्ट्रेलिया को आल आउट कर देता है तो भारत इस मैच में वापसी कर सकता है। अश्विन के गेंदबाजी को देखकर लग रहा है की आज अश्विन आॅसट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। अगर भारत को इस सीरीज में जितना है तो पहले मैच को जीतकर मेजबान टीम पर दबाव बना सकती है।
अश्विन के साथ अगर तेज गेंदबाज भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो भारत आॅस्ट्रेलिया को 250 रन बनाने से रोक सकता है। कल भारत ने पहली पारी में 4 विकेट केवल 41 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे लेकिन पुजार ने एक छोर को संभाला और अपना शतक लगाने के साथ टीम को एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाने का काम करके दिखाया है।
प्लेइंग इलेवन
भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी.
ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस हैरिस, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कॉम्ब, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड.
Herald