Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का जारी है। पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला गया था जिसे भारत ने जीता था और दूसरा पर्थ टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनो से जीता। अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबोर्न में खेला जायेगा।

मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि 15 सदस्यीय टीम में एक सात साल के लेग स्पिनर को भी शामिल किया है। सात साल के बच्चे को टीम में शामिल किये जाने से हर तरफ खलबली मच गई। यहां तक की विराट सेना भी हैरान है।

आपको बता दें, इस सात साल के बच्चे का नाम आर्ची शिलर है। बच्चे को टेस्ट टीम में 'मेक अ विश ऑस्ट्रेलिया' अभियान के तहत शामिल किया गया। आर्ची जब 3 महीने के थे तभी पता चला की आर्ची को दिल की बीमारी है। इसके बाद तीन सर्जरी की जा चुकी है। परिवार आर्ची की हालत देखकर काफी डरे हुए और उन्हें कुछ भी हो सकता है।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने आर्ची के 7वें बर्थडे पर टीम में शामिल किये जाने का ऐलान किया। इस खिलाड़ी ने मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले कंगारू टीम के साथ अभ्यास भी किया और कप्तान विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों के साथ फोटो क्लिक करवाई।

यह भी पढ़े:-

2018 में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, कमाई जानकर उड़ जायेंगे होश

विरोट कोहली भी क्रिकेट मैदान पर खा चुके हैं झन्नाटेदार थप्पड़, जानिए क्यों?

धोनी के अमेरिकी फैंस का ये काम देखकर CSK भी हुआ हैरान, जानिए



Herald