स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत पर ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने आखिरी और पाँचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हारकर 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें भारत के 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 291 रन पर सिमट गई। साथ ही माना जा रहा है की अब दूसरें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चोटिल हुए पृथ्वी शॉ की वापसी के संकेत मिल रहें हैं।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लगने की वजह से चोटिल हो गए थे। लेकिन अब माना जा रहा है की अब उनकी चोट में सुधार हैं। साथ ही बताया जा रहा है की पृथ्वी शॉ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले फिटनेस हासिल करने के लिए दौड़ना शुरू कर दिया है।
साथ ही बताया जा रहा है की अगर वह फिटनेस हासिल करने में कामयाब हो जाते है तो उनकी टीम में वापसी हो सकती है साथ ही उनकी जगह में जगह मिले खिलाड़ी को एक बार फिर टीम से बाहर किया जा सकता है। आपको बता दे की दोनों टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर यानि शुक्रवार से पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा।
और ये भी पढ़े:
अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए इस गेंदबाज को ICC ने किया "बैन"
एडिलेड टेस्ट: भारत के विनिंग कैच पर संदेह, ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने खड़ा किया विवाद
Herald