Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS : मार्कस हैरिस और फिंच ने किया ऑस्ट्रेलियाई पारी का आगाज

 
पर्थ   
         
  ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 37/0 रन बनाए हैं. सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच (20) मार्कस हैरिस (16) क्रीज पर हैं. महज दूसरा टेस्ट खेल रहे 26 साल के हैरिस ने अब तक तीन चौके लगाए हैं. पारी के सातवें ओवर में हैरिस ने ईशांत शर्मा को दो लगातार चौके मारे.
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई हुई है.

इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं. चोटिल रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा के स्थान पर अंतिम एकादश में उमेश यादव और हनुमा विहारी को शामिल किया गया है. भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों (ईशांत, बुमराह, शमी, उमेश) के साथ उतरी है.
 
भारतीय टीम पर्थ के नए ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल वाली पिच पर चार मैचों की सीरीज में अपना विजय अभियान बरकरार रखने के इरादे से उतरी है. ऑप्टस स्टेडियम टेस्ट क्रिकेट का 117वां मैदान है. यह ऑस्ट्रेलिया का 10वां टेस्ट क्रिकेट स्टेडियम है, साथ ही पर्थ में वाका के बाद यह दूसरा स्टेडियम है.