स्पोर्ट्स डेस्क। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 326 रन पर बनाये। इसके बाद पहली पारी खेलने उतरी भारतीय टीम 283 रन पर सिमट गई। पहली के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 43 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के आगे 243 रनों पर ढेर हो गई। साथ ही आज मोहम्मद शमी ने अपने नाम छह विकेट किये और जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया।
आज मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन से की वजह से अपने नाम के रिकॉर्ड हासिल किया आपको बता दे की शमी ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। पर्थ में चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में छह विकेट दर्ज कर उन्होंने अपने 44 विकेट पूरे किए। साथ ही ये मोहम्मद शमी के अब तक के सबसे बेहतर प्रदर्शन में से एक है। उन्होंने 56 रन देकर 6 विकेट लिए।
साथ ही बताया जा रहा है की मोहम्मद शमी ने अपने 37 मैचों के करियर में चौथी बार पांच या उससे अधिक विकेट लिए। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह दूसरा मौका है, जब उन्होंने 5 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। लेकिन भारत अभी भी जीत से दूर दिखाई दे रही है क्योंकि दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 175 रन बनाने की जरूरत है जबकि वह अपने पांच विकेट खो चुकी है।
और ये भी पढ़े :
IND vs AUS, 2nd Test: कंगारुओं ने विराट ब्रिगेड की तोड़ी कमर, आधी टीम पवेलियन लौटी
इस भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ दिया धोनी का ये रिकॉर्ड
Herald