इंटरनेट डेस्क। हाल ही में पर्थ के मैदान पर खेला गया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत लिया है। आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया के 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते भारतीय टीम मात्र 140 रन पर ही ढेर हो गई। अब चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। साथ ही इस मैच में भारत की तरफ से सिर्फ कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नही कर पाया।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की भारत के ओपनर केएल राहुल ने अपने खारब प्रदर्शन की वजह से एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। आपको बता दे की केएल राहुल ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 2 रन और दूसरी पारी में 0 रन बना। इसके साथ ही भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। क्योंकि केएल राहुल दोनों पारियों में बोल्ड होकर पवेलियन लौटे थे।
साथ ही आपको बता दे की इससे पहले सुनील गावस्कर के नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज था वह भी तीन बार टेस्ट मैचों की दोनो पारियों में क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे है। लेकिन केएल राहुल के इस खराब प्रदर्शन का भारत को काफी नुकसान उठाना पड़ा और हार का सामना करना पड़ा साथ माना जा रहा है की केएल राहुल के लिए ये प्रदर्शन मुश्किल पैदा कर सकता है।
और ये भी पढ़े:
IPL 2019: करोड़ों रुपए में बिके ये खिलाड़ी, लेकिन इन दिग्गजों को नहीं मिला कोई खरीददार
भारत को दूसरे टेस्ट में मिली हार का कारण है कोहली और कोच!
Herald