Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: माइकल हसी ने विराट कोहली को तीसरे टेस्ट में इस खिलाड़ी को शामिल करने की दी सलाह   

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में खेली का रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीमों ने एक एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। साथ ही अब तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। आपको बता दे की भारत को पर्थ के मैदान पर खेले गए दूसरें टेस्ट मैच में 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही हाल ही में तीसरे टेस्ट को लेकर 'मिस्टर क्रिकेट' के नाम से विख्यात पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी ने एक बयान दिया है।

माइकल हसी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को लेकर भारत एक सलाह दी है। उन्होंने ने कहा है की मेलबर्न में होने वाले मैच की परिस्थितियां पर्थ में हुए दूसरें टेस्ट की तुलना में बहुत भिन्न होंगी। साथ ही माइकल हसी ने कहा है की भारत को फिर से पहले टेस्ट मैच की तरह वापसी करनी है तो टीम में हार्दिक पंड्या को अंतिम एकादश में शामिल करने पर विचार करना चाहिए।

क्योंकि मेलबर्न के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ खेला गया था और आईसीसी भी इसकी पिच को लेकर खुश नहीं थी। हार्दिक पंड्या को लेकर हसी ने कहा है कि पांड्या जब फॉर्म में होते है तो काफी हद तक मिचेल मार्श जैसा प्रदर्शन करता है। साथ ही भारत को हमेशा एक अतिरिक्त विकल्प के साथ मैदान में उतरना चाहिए। साथ ही विराट कोहली को ऑलराउंडर के विकल्प पर गौर करना चाहिए।

और ये भी पढ़े:

रोहित शर्मा ने पत्नी ऋतिका को जन्मदिन विश कर मांगी माफी, जानिए क्यों

विराट कोहली का निकनेम चीकू कैसे पड़ा, पहली बार जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी यह 10 रोचक बातें



Herald