स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीमों ने एक एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। साथ ही अब तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। साथ ही भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है क्योंकि भारत हर हाल में तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
बताया जा रहा है की भारत अब तीसरे टेस्ट मैच में अपने दोनों ओपनर खिलाड़ियों में बदलाव के साथ मैदान में उतर सकता हैं। माना जा रहा है की अबकी बार राहुल व मुरली पर दांव खेलने से बेहतर है कि वो कुछ अन्य खिलाड़ियों को टीम में जगह दे सकती है। ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का प्रदर्शन भी ठीक नही रहा इस वजह से उन पर कई तरह के सवाल उठ रहें है। साथ ही मुरली विजय भी कोई ख़ास प्रदर्शन नही कर पा रहें है। इस लिए विराट कोहली कुछ बदलाव के साथ मैदान में नजर आ सकते है।
आपको बता दे की तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में मंयक अग्रवाल और हार्दिक पांड्या को टीम में जगह दे दी गई है। साथ ही इनमें से किसी खिलाड़ी को अब केएल राहुल की जगह मिल सकती है। साथ ही मुरली विजय की भी टीम से छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा तीसरे टेस्ट मैच में जडेजा की वापसी की भी उम्मीद की जा रही है।
और ये भी पढ़े:
आईपीएल सीजन-12: मुंबई इंडियंस ने क्यों कहा कि खतरनाक सिक्सर किंग हैं युवराज सिंह?
वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी ने की शादी
Herald