स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। सीरीज में टीमों ने एक एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। दोनों ही टीम इस टेस्ट मैच में जीत के लिए मैदान पर उतरना चाहेगी। साथ ही हाल ही में तीसरे टेस्ट मैच में के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने भारतीय टीम घोषित कर दी। टीम में कुछ बदलाव किये गए है।
काफी समय में टीम में अच्छा प्रदर्शन नही कर पा रहें है ओपनिंग बल्लेबाज लोकेश राहुल और मुरली विजय को तीसरे टेस्ट से टीम से बाहर कर दिया गया है। जबकि चोट से उबरने के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम में वापसी हुई है। आपको बता दे कि ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का प्रदर्शन भी ठीक नही रहा इस वजह से उन पर कई तरह के सवाल उठ रहें है। साथ ही मुरली विजय भी कोई ख़ास प्रदर्शन नही कर पा रहें है। साथ ही माना जा रहा है की तीसरे टेस्ट मैच में मयंक और हनुमा विहारी को ओपिनंग जोड़ी के तौर पर उतारा जाएगा। साथ ही हार्दिक पांड्या की भी वापसी की उम्मीद थी लेकिन उनको टीम में जगह नही दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा:-
भारतीय टीम - विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे(उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रिषभ पंत(विकेटकीपर),रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।
और ये भी पढ़े:
आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ T-20 सीरीज पर इन खिलाड़ियों को मिली टीम जगह
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलेंगे एमएस धोनी, इस शानदार खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
Herald