स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आपको बता दे की आज के मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। और उनका आज ये फैसला काफी हद तक सही भी लगा। कटकी भारत ने आज दिन का खेल खत्म होने तक ने दो विकेट के नुकसान पर 215 बना लिए है। भारत की तरफ से आज ओपनिंग करने आये मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने भारत को अच्छी शुरुआत दी।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 215 बना लिए है। क्रीज़ पर चेतेश्वर पुजारा 68 और विराट कोहली 47 रन बनाकर खेल रहे है। साथ ही विराट कोहली अपने टेस्ट करियर के 20वें अर्धशतक से सिर्फ तीन रन दूर हैं। लेकिन आज उनका मैदान में कुछ अलग ही अंदाज दिखा। आपको बता दे की आज विराट कोहली 83 गेंदों का सामना करने के बाद 47 रन बनाये लेकिन इसके बाद खेली 24 गेंदों में उन्होंने एक भी रन नहीं बनाया। उनका इरदा शायद आज का समय निकालना था।
साथ ही माना जा रहा है कि विराट कोहली का इस तरह बल्लेबाजी करना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है। आज विराट का खेल देखकर ये साफ नजर आ रहा था की उनके दिमाग में कही ना कही ये चल रहा है की वह गलत शॉट खेलकर हुए अपना विकेट न गंवा दे। भारत ने आज पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। साथ ही आपको बता दे की आज विराट कोहली को जीवन दान भी मिला है जिसका वह फायेदा लेना चाहेगे कोहली जब 47 रन पर खेल रहे थे तब मिचेल स्टार्क की गेंद पर टिम पेन ने उनका एक कैच छोड़ा।
और ये भी पढ़े:
Ind vs Aus मेलबर्न टेस्ट: भारत ने पहले दिन दो विकेट पर बनाए 215, मयंक-पुजारा चमके
Ind vs Aus 3rd Test: डेब्यू टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने तोडा 71 साल पुराना रिकॉर्ड
Herald