Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: शतक लगाने के साथ ही पुजारा ने बनाया ये अजीब रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन अपनी पहली पारी घोषित कर दी है। भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किये।

बताया जा रहा है कि चेतेश्वर पुजारा ने 280 गेदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया साथ ही इस दोरान उन्होंने ने 10 चौके लगाए। साथ ही आपको बता दे की चेतेश्वर पुजारा का ये इस सीरीज में दूसरा शतक है। पुजारा ने शतक लगाने के साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड किये उन्होंने ने ये ऑस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे धीमा शतक है। उन्होंने ने इस शतक को पूरा करने में 280 गेदों का सामना किया।

चेतेश्वर पुजारा से पहले सबसे धीमा शतक शास्त्री के नाम है उन्होंने ने 1992 में सिडनी में 307 गेंदों पर शतक लगाया था। इस मामले में दूसरें नंबर पर सुनील गावस्कर का नाम आता है उन्होंने 286 गेंद पर शतक लगाया था। अब इस के बाद में पुजारा का नाम आता है उन्होंने ने 280 गेंद खेलकर अपना शतक पूरा किया।

और ये भी पढ़े:

Ind vs Aus 3rd Test, Day 2: भारत ने 443 रन पर की पारी घोषित

Ind vs Aus 3rd Test, Day 2: भारत विशाल स्कोर की तरफ, पुजारा ने जड़ा शतक



Herald