स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर आज तीसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ। आपको बता दे की भारत ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 151 रन ऑल आउट कर अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने मैदान में उतरी लेकिन भारत की शुरुआत बेहद ही ख़राब दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए है। इससे [हले भारत ने टॉस जीतकर पहले और दूसरें दिन में 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी।
साथ ही आपको बता दे की आज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पास अच्छा मौका था। क्योंकि भारत ने आज अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 151 रन ऑल आउट कर दिया था और पहली पारी में 292 रन की बड़ी बढ़त ले ली। लेकिन कोहली ने ऑस्ट्रेलिया टीम को वापिस फॉलोऑन के बजाए खुद भारतीय टीम ने मैदान में आने की योजना बनाई। जों भारत के लिए गलत फैसला साबित हो सकती है। क्योंकि भारतीय गेंदबाज आज जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहें थे।
और गेंदबाजी के लिए मेलबर्न की पिच भी अनुकूल नजर आ रही थी। अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया टीम को फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया होता तो भारत शायद और भी जल्द मैच जीत सकता था। साथ ही बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश की भविष्यवाणी की है। अगर ऐसा होता है तो मैच ड्रा होने के ज्यादा चांस बन जाएंगे।
और ये भी पढ़े:
Ind vs Aus: कही कोहली ने कर तो नहीं दी ये बड़ी गलती, जिसकी वजह हार सकते है मैच!
मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल है 7 साल का यह लेग स्पिनर, पढ़ें पूरा मामला
Herald