इंटरनेट डेस्क। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम आॅस्ट्रेलिया दौरे पर है और दोनों टीम टी-20 सीरीज के बाद अब 6 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। हाल ही में दोनों टीमों के बीच हुए अभ्यास मैच में भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। साथ ही भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली के पास इस सीरीज में जीत दर्ज करके इतिहास बनाने का अच्छा अवसर है। साथ ही भारतीय टीम इसके लिए कड़ी मेहनत भी करती नजर आ रही है। हाल ही में विराट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।
आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की बॉल टेंपरिंग के कारण एक साल का निलंबन झेल रहे और वह इस समय टीम से बाहर चल रहें है इस लिए भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने ये सबसे अच्छा मौका है। और भारतीय टीम इसके लिए काफी मेहनत करती भी नजर आ रही है। कोहली अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत व पार्थिव पटेल के साथ खास तरह की फिटनेस ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। इसकी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। माना जा रहा है की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए खिलाड़ी अपनी ताकत और मांसपेशियों को मजबूत बना रहे हैं।
साथ ही आपको बता दे की भारतीय टीम इस समय टेस्ट विश्व की पहले नंबर की टीम है। साथ ही विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 24 शतक लगा चुके है। साथ ही वह इस मामले में और भी कई नये रिकॉर्ड बना सकते है। विराट ने कहा कि वो दूसरे देश में खेलते वक्त कुछ अलग महसूस करते हैं।
That's what happens when you do group circuit training! pic.twitter.com/bIKhq1mwqD
— Virat Kohli (@imVkohli) December 3, 2018
Herald