स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत पर ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने आखिरी और पाँचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हारकर 1-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है की दूसरें टेस्ट मैच में मेजबान टीम का पलड़ा भारी रहेगा।
आपको बता दे की दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में शुक्रवार से खेला जाएगा। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है की पर्थ की नई पिच ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुकूल है। साथ ही उन्होंने कहा है की पर्थ की पिच भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में हमारे खिलाड़ियों को अधिक रास आएगी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को जल्द से जल्द वापसी करनी होगी। साथ ही आपको बता दे की आज से करीब 10 साल पहले पर्थ के मैदान पर ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दी थी।
लेकिन माना जा रहा है की भारतीय टीम इस बार पहले टेस्ट मैच से ही कादी अच्छी लय में नजर आ रही है। साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली हर हाल में दूसरें टेस्ट में जीत दर्ज करना चाहेगे। साथ ही पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में भी इसी एकादश के साथ उतरना चाहिए। टीम में किसी तरह का कोई बदलाव नही करना चाहिए।
और ये भी पढ़े:
B'day special: टूर्नामेंट के दौरान ही पता चला कैंसर है, फिर भी खेलते रहे युवराज सिंह
IND vs AUS : दूसरें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में इस दिग्गज खिलाड़ी की हो सकती है वापसी
Herald