स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन अपनी पहली पारी घोषित कर दी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साथ ही भारतीय बल्लेबाजों द्वारा शानदार बल्लेबाजी की गई जिसमें चेतेश्वर पुजारा शतकीय और मंयक अग्रवाल, रोहित शर्मा और विराट कोहली द्वारा अर्द्धशतकीय पारी खेली।
साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज खास उपलब्धि हासिल कर ली। आज विराट कोहली शतक बनाने से चुक गए लेकिन अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया विराट कोहली एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी धरती पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। साथ ही विराट कोहली ने इसके साथ उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। विराट कोहली ने इस साल में अभी तक 1138 रन बना लिए है। जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था उन्होंने 2002 वर्ष में सबसे ज्यादा विदेशी धरती पर 1137 रन बनाए थे।
लेकिन आज विराट 82 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर एरोन फिंच को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही वह शतक से मात्र 18 रन दूर रह गए। लेकिन उन्होंने अपनी पारी में राहुल द्रविड़ के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम ये रिकॉर्ड बनाया। आपको बता दे कि भारत ने दूसरें दिन पारी घोषित की जाएगी।
और ये भी पढ़े:
शोएब मलिक की दूसरी बीवी हैं सानिया, जानिए ऐसे ही 5 दिग्गज क्रिकेटर्स की शादी का हाल
बेनक्रॉफ्ट ने किया बॉल टेंपरिंग के मास्टरमाइंड का खुलासा, जानकर हो जाओगे हैरान
Herald