स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में खेली का रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीमों ने एक एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। आपको बता दे की भारत को पर्थ के मैदान पर खेले गए दूसरें टेस्ट मैच में 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का प्रदर्शन भी ठीक नही रहा इस वजह से उन पर कई तरह के सवाल उठ रहें है।
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल के प्रदर्शन से सभी दुखी नजर आये। राहुल ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 2 रन और दूसरी पारी में 0 रन बना। केएल राहुल दोनों पारियों में बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। आपको बता दे की पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी राहुल दो रन बनाकर आउट हो गए थे। साथ ही केएल राहुल भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नही लगा पाए है। इस खराब प्रदर्शन की वजह से अब माना जा रहा है की उनकी जगह अब किसी और खिलाड़ी को तीसरे टेस्ट में जगह मिल सकती है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है साथ ही हाल ही में बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में मंयक अग्रवाल और हार्दिक पांड्या को टीम में जगह दे दी गई है। साथ ही इनमें से किसी खिलाड़ी को अब केएल राहुल की जगह मिल सकती है।
और ये भी पढ़े:
टेस्ट हारने के बाद भी विराट कोहली को हुआ ये बड़ा फायदा
2018 में इन खिलाड़ियों ने की शादी, देखें तस्वीरें
Herald