स्पोर्ट्स डेस्क। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम आॅस्ट्रेलिया दौरे पर है और दोनों टीम टी-20 सीरीज के बाद अब 6 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। हाल ही में दोनों टीमों के बीच हुए अभ्यास मैच में भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। साथ ही भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली के पास इस सीरीज में जीत दर्ज करके इतिहास बनाने का अच्छा अवसर है। साथ ही हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है की भारत को जीत के लिए ये काम होगा।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में अजिंक्य रहाणे ने कहा है की भारत को अगर टेस्ट सीरीज जितनी है तो उसके लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को बल्लेबाज़ों को लंबी-लंबी साझेदारियां करनी होंगी। साथ ही रहाणे ने कहा की ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज जीतने के लिए प्रबल दावेदार है लेकिन भारत को अगर टेस्ट सीरीज पर कब्जा करना है तो इसके लिए लंबी पार्टनरशिप करनी होंगी। आपको बता दे की भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला छह दिसंबर से एडिलेड में खेलना है।
इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि मध्यक्रम में टीम की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी इसलिए आपको हमेशा ये ध्यान रखना होगा की अगर आप मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने जाते हो तो आपको टीम के लिए अच्छी पार्टनरशिप करनी होंगी।
और ये भी पढ़े:
IPL 2019: जयपुर में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, इन देशों में हो सकते है मैच
भारतीय उपकप्तान ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बताया विजेता
Herald