Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: पहले टेस्ट के लिए भारत ने की टीम घोषणा, इस दिग्गज खिलाड़ी को नही मिली जगह   

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम आॅस्ट्रेलिया दौरे पर है और दोनों टीम टी-20 सीरीज के बाद अब 6 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। साथ ही हाल ही में दोनों टीमों ने अपने पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। आपको बता दे की हाल ही में दोनों टीमों के बीच हुए अभ्यास मैच में भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। बीसीसीआई ने इस मैच के लिए 12 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली के पास इस सीरीज में जीत दर्ज करके इतिहास बनाने का अच्छा अवसर है। साथ ही भारतीय टीम इसके लिए कड़ी मेहनत भी करती नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की बॉल टेंपरिंग के कारण एक साल का निलंबन झेल रहे और वह इस समय टीम से बाहर चल रहें है इस लिए भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने ये सबसे अच्छा मौका है। भारत ने पहले टेस्ट के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल नही किया है।

भारत ने पहले टेस्ट के लिए 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, हनुमा बिहारी, रिषभ पंत, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया है।

और ये भी पढ़े:

भारतीय टीम के 'गब्बर' ने पहले मैच में ला दिया था रनों का तूफान

गौतम गंभीर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 2011 वर्ल्ड कप में निभाई थी अहम भूमिका



Herald