Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: कोहली ने कहा टेस्ट सीरीज में टीम को इस खिलाड़ी की कमी होगी महसूस

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है साथ ही हाल ही में दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज खेली गई थी। इसके बाद कल यानी 6 दिसंबर से एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलने जा रही है। हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम में हार्दिक पांड्या की कमी बताते हुए बड़ा बयान दिया है। इसके लिए भारतीय टीम ने हरफनमौला हार्दिक पांड्या की भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शामिल नही किया गया है।

हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है की ऑस्ट्रेलिया की कठिन पिचों के लिए भारतीय टीम को काफी मेहनत करनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा है की पांड्या फिलहाल कमर की चोट से उबर रहे हैं। लेकिन साथ ही कोहली ने कहा है की ऑलराउंडर खिलाड़ी के नहीं खेलने से फर्क पड़ता है। हर टीम एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर चाहती है जो फिलहाल हमारे पास नहीं है। भारत ने पहले टेस्ट के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल नही किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के लिए अपने 12 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की बॉल टेंपरिंग के कारण एक साल का निलंबन झेल रहे और वह इस समय टीम से बाहर चल रहें है इस लिए भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने ये सबसे अच्छा मौका है। साथ ही कोहली ने कहा है की मैच में गेंदबाजों को इसे बोझ नहीं लेना चाहिए बल्कि चुनौती समझना चाहिए। साथ ही अपना अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।

और ये भी पढ़े:

रोनाल्डो-मेसी को पछाड़ते हुए मोड्रिक ने जीता 'बालोन डी ओर' खिताब

विराट ने पहले टेस्ट को जीतने के​ लिए बनाया ये ​सीक्रेट प्लान



Herald