Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS : लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया को अश्विन ने दिया तीसरा झटका

एडिलेड 
India vs Australia (IND vs AUS) 1st Test, Day 2. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में जारी है. ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक अपनी पहली पारी में 65/3 रन बनाए हैं. उस्मान ख्वाजा (26) और पीटर हैंडस्कॉम्ब (1) क्रीज पर हैं.

शॉन मार्श (2) को आर. अश्विन ने बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. 59 के स्कोर पर कंगारुओं का यह विकेट गिरा.
 
उधर, डेब्यू कर रहे मार्कस हैरिस (26) को अश्विन ने सिली मिड ऑफ पर मुरली विजय के हाथों लपकवाया. 45 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा. इससे पहले पारी के पहले ही ओवर में एरॉन फिंच (0) को ईशांत शर्मा ने बोल्ड कर पहली सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया को शून्य पर पहला झटका लगा.