Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS:  ये शानदार रिकॉर्ड बनाकर इन दिग्गजों में शामिल हुए इशांत

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है साथ ही आज मैच का दूसरा दिन है का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट खोकर 191 रन बना लिए है। आज भारत के लिए अच्छी गेंदबाजी करते हुए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही आज इशांत शर्मा ने अपने नाम एक जबरदस्त रिकॉर्ड भी बनाया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की आज इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का विकेट लेते ही एक खास उपलब्धि हासिल की है। आज इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50वां टेस्ट विकेट लेकर अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इशांत ने 23वें टेस्ट मैच में 50 विकेट पूरे किए। साथ अब तक के टेस्ट रिकॉर्ड की बात कर तो इशांत ने 88 टेस्ट मैचों में 258 विकेट ले चुके हैं।

इसके अलावा बताया जा रहा है की वह 50 विकेट लेने के साथ ही इशांत शर्मा ने गैरी सोबर्स, जैक्स कैलिस और कोर्टनी वॉल्श जैसे महान क्रिकेटरों के साथ शामिल हो गए है जिन्होंने ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 विकेट ले चुके हैं। साथ ही आपको बता दे की आज दूसरें दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया भारत से बढ़त नही ले पाया और अभी तक भारत की पहली पारी के स्कोर से 59 रन पीछे है।

और ये भी पढ़े:

कुत्ते ने ग्राउंड पर आकर ऐसे बचाया गोल, देखें जबरदस्त वीडियो

India vs Aus1st test : दूसरे दिन का खेल खत्म होंने तक ऑस्ट्रेलिया भारत से 59 रन पीछे



Herald