स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। साथ ही भारतीय टीम को अभी इस मैच को जीतने के लिए 175 रन बनाने की जरूरत है जबकि वह अपने पांच विकेट खो चुकी है। आपको बता दे की एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। साथ ही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन एक खबर सामने आ रही है जहां एक तरह उम्मीद की जा रही थी की तीसरे टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ की वापसी हो सकती है वह अब पूरी नही होगी।
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है की भारत के युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। साथ ही उनकी जगह टीम में मयंक अग्रवाल को मोका दिया गया है। आपको बता दे की पृथ्वी शॉ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लगने की वजह से चोटिल हो गए थे। लेकिन अब माना जा रहा है की अब उनकी चोट में सुधार हैं।
साथ ही अनुमान लगाए जा रहा था की उनकी टीम में वापसी हो सकती है। लेकिन अब बताया जा रहा है की अब वह पूरी तरह से टीम से बाहर हो गए है। उनकी जगह टीम में मयंक अग्रवाल को जगह दी गई है। आपको बता दे की भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच मलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा।
और ये भी पढ़े :
Ind vs Aus : आज ये कारनामा करके इस भारतीय गेंदबाज ने बनाया शानदार रिकॉर्ड
IND vs AUS, 2nd Test: कंगारुओं ने विराट ब्रिगेड की तोड़ी कमर, आधी टीम पवेलियन लौटी
Herald