Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: ये शानदार कारनामा करके ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। साथ ही आज मैच का तीसरे दिन खेल बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ भारत ने पहली पारी के आधार पर 15 रन की बढ़त से आगे खेलना शुरू किया है। लेकिन आज युवा खिलाड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया।

21 साल के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ये रिकॉर्ड बनाकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऋषभ पंत ने एक टेस्ट पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह कैच पकड़े है। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया में एक पारी में सर्वाधिक कैच करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। इससे पहले धोनी के नाम 2008 में 5 कैच लपके का रिकॉर्ड था। जिसकों छह कैच लेकर धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दे की पंत ने आज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कोमिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड के कैच पकड़े। साथ ही इससे पहले उन्होंने मैच दूसरे दिन उन्होंने उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेम के कैच पकड़े थे। इसके साथ ही ऋषभ पंत ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम एक नयाँ रिकॉर्ड दर्ज किया है।

और ये भी पढ़े:

AUS vs IND, 3rd Day : ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी ऑल आउट, भारत को मिली 15 रन की बढ़त

गंभीर की नजर में धोनी, विराट या गांगुली नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी है सर्वश्रेष्ठ कप्तान



Herald