Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS:  तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम इस इरादे के साथ उतरेगी मैदान में

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में पर्थ के मैदान पर खेला गया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत लिया है। आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया के 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते भारतीय टीम मात्र 140 रन पर ही ढेर हो गई। साथ ही अब दोनों टीमों ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक-एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। साथ ही अब तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है।

भारतीय टीम तीसरा टेस्ट मैच हर हाल में जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी साथ भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली कुछ बदलाव के साथ मैदान में नजर आ सकते है। माना जा रहा है की तीसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा, मंयक अग्रवाल और हार्दिक पांड्या में से किसी को टीम में जगह मिल सकती है। अगर भारत तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर लेगा तो वह सीरीज में 2-1 से आगे हो जाएगा। साथ ही उम्मीद की जा रही है की रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा की भी टीम में वापसी हो सकती है।साथ ही भारतीय टीम को अब अपनी बल्लेबाजी में थोड़ा और ध्यान देना होगा साथ ही कम से कम एक स्पिनर के साथ अबकी बार विराट कोहली मैदान में उतरना चाहेगे।

भारतीय टेस्ट टीम

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे( उपकप्तान), हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल।

और ये भी पढ़े:

2018 में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, कमाई जानकर उड़ जायेंगे होश

IND vs AUS: विराट कोहली ये का पसंदीदा खिलाड़ी हो सकता है तीसरे टेस्ट से बाहर!



Herald