स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। साथ ही अब अब तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि जहां पिछला मुकाबला भारतीय टीम को 146 रनों से मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में शानदार वापसी की है। और अब वह अपनी इस फॉर्म को भी बरकार रखना चाहेगी।
साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली फिर से इस मुकाबले को जीतकर टीम में सीरीज में वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगे। साथ ही हाल ही में घोषणा हुई टीम में भी काफी अहम बदलाव किये गए है। काफी समय से फॉर्म में नही चल रहें है भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का प्रदर्शन भी ठीक नही रहा इस वजह से उन पर कई तरह के सवाल उठ रहें है। साथ ही मुरली विजय भी कोई ख़ास प्रदर्शन नही कर पा रहें है। साथ ही माना जा रहा है की तीसरे टेस्ट मैच में मयंक और हनुमा विहारी को ओपिनंग जोड़ी के तौर पर उतारा जा सकता है।
इसके अलावा ही भारतीय टीम को अब अपनी बल्लेबाजी में थोड़ा और ध्यान देना होगा साथ ही कम से कम एक स्पिनर के साथ अबकी बार विराट कोहली मैदान में उतरना चाहेगे। साथ ही माना जा रहा है की तीसरे मुकाबले में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भी टीम में वापसी हुई है। साथ ही हार्दिक पांड्या की भी वापसी की उम्मीद थी लेकिन उनको टीम में जगह नही दी गई है।
और ये भी पढ़े:
मेलबर्न टेस्ट से पहले विराट कोहली ने बल्लेबाज़ों को चेताया, बोल दी यह बड़ी बात
मेलबर्न टेस्ट में सचिन और द्रविड़ का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली, जानिए
Herald